Mon. Sep 15th, 2025
बेतिया में कवियों ने नवोदित गीतकार प्रफुल्ल तिवारी को सम्मानित किया 
बेतिया : अयोध्या नगरी में ऐतिहासिक राम मंदिर का ताला वर्ष 1986 में राजीव गांधी के शासन काल में खोला गया। पुराना ढांचा विध्वंस के बाद रामलला की प्रतिमा टेंट में रही, कालांतर टीन शेड में रखा गया। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश उपरान्त वर्तमान केन्द्र और राज्य सरकार ने अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया है। जिसमें भव्य प्रतिमा स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है। जिससे भारत देश का वातावरण राममय हो गया है। देश में दूसरी दीपावली मनाई जाएगी।  घर-घर में खुशियां देखी जा रही हैं। उपर्युक्त विचार जिला मुख्यालय बेतिया के प्रमुख व्यवसायियों में एक और संस्कार भारती के संरक्षक उत्तम मोटानी ने व्यक्त किया। वे बेतिया स्थित एक निजी होटल के सभागार में “श्री राम काव्य गोष्ठी”‘ में सम्बोधित करने के क्रम में उपर्युक्त विचार व्यक्त किया। अयोध्या धाम में भगवान सीता-राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का में क्षेत्र के जाने-माने कवि- साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया। उपर्युक्त कार्यक्रम में कवियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम पर कविता पाठ किया। उपर्युक्त कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री और जाने-माने साहित्यकार डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम की पुनर्स्थापना (प्राण-प्रतिष्ठा) हमारे जीवन की एक ऐतिहासिक घटना है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि जिनके बारे के सामने यह मंगल कार्य सम्पन्न होने जा रहा है। भारतीय जनमानस में माता सीता व श्रीराम मर्यादा के प्रतिक है। भारत के जन जन और कण कण में सीता राम व्याप्त हैं। बेतिया के कविगण इस उपलक्ष्य में अपनी कविता-गीत के माध्यम से प्रभु के प्रति भावना व समर्पण अभिव्यक्त  कर सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। इस क्रम में भोजपुरी के ख्यातिलब्ध कवि व्रत राज द्विवेदी विकल की नई पुस्तक ‘विपर्यय’ का लोकार्पण हुआ। ‘विपर्यय’ के बारे में डॉ अवधेश वर्मा ने विस्तार पूर्वक से अपना विचार व्यक्त किया। इसी क्रम में नवोदित गीतकार प्रफुल्ल तिवारी, जिनके गीत को भजन सम्राट अनूप जलोटा ने स्वर दिया है। उन्हें अंगवस्त्र तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय युवा महोत्सव में चम्पारण का प्रतिनिधित्व करने वाले आदित्य मधुकर भी अंगवस्त्र से सम्मानित किये गए।
काव्य-गोष्ठी में जहाँ एक ओर बेतिया के ख्यातिलब्ध  कवियों ने काव्य /कविता पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवोदित कवियों ने उत्साहपूर्वक कविता वाचन किया। श्रीराम विषयक इस कवि-गोष्ठी में श्याम कुमार, जनमेजय चौबे, प्रशांत सौरभ, बीरबल मौर्य, श्वेता चौबे, प्रफुल्ल तिवारी, विभांकधर मिश्र,बाबू साहेब तिवारी, ललन पाण्डेय ‘लहरी’, आभास झा ‘युवा’, अरुण गोपाल, सुरेश गुप्ता, रिपुदमन झा ‘देहाती’, रवीन्द्र शाहाबादी, अखिलेश्वर मिश्र, निखिल चन्द्र पाण्डेय ने सशक्त प्रस्तुति से वातावरण राममय कर दिया। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता पंडित व्रतराज दुबे ‘विकल’ने की, मुख्य अतिथि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव नागेन्द्र नाथ शर्मा गोष्ठी में की शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर कुंदन शांडिल्य, सच्चिदानंद ठाकुर, नारद, अरविंद मिश्र, कुमारी सीमा, नरेन्द्र झा, शक्तिनाथ झा, रत्न ठाकुर, किशोर कुमार झा, पुष्पेन्द्र कुमार व अन्य साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply