मानव मानव का सहारा बने, भोजन कराएं: धरम सिंह
पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित कंकड़बाग में सामाजिक, राजनीति और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े युवा धरम सिंह के नेतृत्व में शिव शक्ति युवा संघ के तत्वावधान में प्रत्येक सोमवार को पांचवा निःशुल्क (मुफ्त) भोजन वितरण सह भंडारा का कार्यक्रम किया गया। बकौल धरम सिंह धरम सिंह जब हम किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराते है, उस समय जो प्रसन्नता मिलती है, वह अलौकिक होती है। भगवान भोले नाथ और राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में उपर्युक्त कार्यक्रम विगत 4 सोमवार पूर्व प्रारम्भ की गई। उपर्युक्त मानव सेवा कल्याणार्थ निःशुल्क भोजन, भंडारा सह चिकित्सा कार्यक्रम में धरम सिंह के साथ मुख्य रूप से जागरूक युवा में सोनू, अभिषेक, शंकर, जीतू, संजय, राजा, संजीव, सुनील, बबलू व प्रकाश ने सहयोग किया। युवा टीम ने यह सन्देश दिया कि आने वाले समय में भोजन वितरण का कार्यक्रम वृहद स्तर पर किया जा जाएगा। वर्तमान समय में लगभग 200 व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। धरम सिंह ने सभी युवाओं को मानव कल्याण कार्यक्रम में सहयोग के लिए साधुवाद दिया और कहा कि भविष्य में इस कल्याण के कार्यक्रम में समाज के सक्षम लोग शामिल होकर यथा संभव सहयोग करें। जिससे अत्यधिक लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा सके। जिन्हें भोजन नहीं मिल पाती है अथवा किसी परेशानी में भोजन नहीं कर पाते हैं। धरम सिंह ने बताया कि मानव मानव का सहारा बने।