Thu. Feb 6th, 2025

 

बिहार के 12 जिला के छः हजार गांव की पदयात्रा प्रशांत किशोर ने पूरा किया, जन सुराज के पक्ष में आमजन लामबंद, बन रहा राजनीतिक विकल्प


12 जिला के छः हजार गांव की पदयात्रा प्रशांत किशोर ने पूरा किया

बेतिया। जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर की पद यात्रा निरंतर जारी है, उन्होंने अबतक 12 जिला के 6 हजार गांव की यात्रा पूरी कर चुके हैं। विगत  06 जनवरी 2024 को उनकी पदयात्रा दरभंगा जिला के बाद बेगूसराय जिला में प्रवेश कर जाएगी। जहां उनके भव्य स्वागत की तैयारियां हैं। उपर्युक्त जानकारी पत्रकारों से बातचीत में जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता ग्यासुद्दीन ने बेतिया में दी। उन्होंने बताया कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज सभी 243 सीट पर चुनाव लडे़गा और सभी राजनीतिक दलों को धूल चटाएगा।‌ जन सुराज 2025में बिहार की जनता के सहयोग से सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा है कि जन सुराज के संस्थापक तथा पदयात्रा अभियान सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा है कि जन सुराज का संगठन बिहार के सभी जिलों में अपना विस्तार करता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि विगत 2 अक्टूबर 2022 से प्रशांत किशोर ने भितिहरवा आश्रम से पदयात्रा प्रारम्भ किया। मात्र पन्द्रह महीना बीते है, अब सोलहवें महीना में बेगूसराय जिला में पहुंच जाएगी। इन पन्द्रह महीनों में प्रशांत किशोर ने कुल बारह जिला के 37 अनुमणडल, 211 प्रखण्ड, 103 विधानसभा क्षेत्र, 18 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लगभग छव हजार गांवों की पदयात्रा पूरी कर ली है। यह अबतक के इतिहास की पहली घटना है जो विश्व रिकॉर्ड है। गेयासुद्दीन शेख के अनुसार प्रशांत किशोर की यह घोषणा है कि वे यहां चुनाव लड़ने नहीं, जीतने आए हैं और बिहार को जनता के सहयोग से जीतेंगे। ग्यासुद्दीन ने बताया कि पूरे बिहार में लोग राजद-जदयू और भाजपा से परेशान हैं। बिहार के लोगों में बदलाव की बेचैनी है। जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सिकन्दर चंद्रा ने बताया कि बिहार की जनता सभी राजनीतिक दलों से त्रस्त है। बिहार में बदलाव की  बयार बह रही है,  लोगों में बेचैनी है।‌ विगत बत्तीस वर्षों से भाजपा, राजद ने जदयु के साथ नीतीश कुमार, सुशील मोदी, लालू प्रसाद यादव सत्ता में रहते हुए बिहारियों के कल्याण का कार्य नहीं किया है। शिक्षा व्यवस्था को धराशाई कर दिया तो खेती किसानी को चौपट कर दिया है।‌ प्रत्रकारों को स्कूलों की हकीकत बताने से रोक दिया। ऑफिसर शाही बेलगाम हो गई है। रोजगार के लिए लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन कर दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर सत्ता में आई भाजपा जदयू गठबंधन 21 वर्ष के शासन में युवाओं को बर्बाद कर दिया। ग्यासुद्दीन शेख ने सभी जन सुराजियों को अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने और आम आदमी तक जन सुराज की सोंच को पहुंचाने की अपील की है।‌ इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सिकन्दर चंद्रा, जिला प्रवक्ता अर्चना बाला, तरुण बिहारी, ई. असरफ अली, गीता ठाकुर, रामू चौधरी उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply