Tue. Jan 27th, 2026

अपने पूर्वजो की शौर्य गाथाओ में हम भारतवासियो की विशेष रुचि हैं। यो किसी भी जाति या प्रदेश के लोग अपने पूर्वजो का आदरपूर्वक स्मरण कर उनके चरित्र से आत्मोन्नति के लिए प्रेरणा प्राप्त करने के अभ्यस्त होते हैं। भारत के लोेगो की इस संबंध में विशेष रुचि का कारण यह हैं कि भारत का इतिहास सबसे प्राचीन हैं। और भारतीय पूर्वजो के यशस्वी जीवन तथा उनकी कीर्ति के अभ्दुत वर्णन भी प्राचीन वांगमय में उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए श्री लक्ष्मी और नारायण अथवा श्री विष्णु के वैभव का वर्णन मानवता के समस्त प्राचीन साहित्य में अनुपम अपूर्व और अद्वितीय हैं। इसी प्रकार प्राचीन भारत के देवी देवताओं के आनंद और वैभव के वर्णन भी अनुठे है।

Spread the love

Leave a Reply