Mon. Sep 16th, 2024

नेपाल भारत मंच के रजत जयंती कार्यक्रम, रक्सौल- वीरगंज को ट्विन सिटी के रुप में विकसित करने पर बल

नई दिल्ली। भारत- नेपाल का सदियों पुराना सम्बंध है। दोनो देशों के बीच पीपुल्स टू पीपुल्स रिलेशन है, जो दोनो देश के रिश्ते को विशेष बनाता है। हमारा प्रयास होगा कि इस रिश्ते को सशक्त और समय सापेक्ष प्रगाढ़ बनाएं। ट्विन सिटी के रुप में रक्सौल वीरगंज की उत्कृष्टता के लिए सभी सम्भव प्रयास किए जाएंगे। उपर्युक्त विचार नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा ने नेपाल-भारत सहयोग मंच के वीरगंज में आयोजित ‘रक्सौल- वीरगंज जन सम्बंध’ विषयक विचार- विमर्श गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। नेपाल और भारत के राष्ट्र गान के उपरांत तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी के पौधे में जल अर्पण करने और स्वस्तिवाचन से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। भारतीय महावाणिज्य दूत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य इंडो-नेपाल बॉर्डर को हैप्पी बॉर्डर बनाना है। इस दिशा में भारत आवश्यक पहल और सहयोग करेगा। आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्तर तक बाते पहुंचाई जायेंगी, जिससे जन स्तर और द्विपक्षीय समस्या व समस्याओं का समाधान किया जा सके।उन्होंने आश्वस्त किया कि समुचित विकास की पहल होगी। पड़ोसी देश की तरफ से नेपाल-भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध ने कहा कि दोनो देशों के बीच कायम विशेष रिश्ते के कारण ही भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी पांच बार नेपाल आ चुके है। भूकम्प और कोरोना जैसी आपदा में भारत के सहयोग का हम ऋणी हैं। मंच लगातार भारत-नेपाल रिश्तों की मजबूती के साथ ट्विन सिटी के रुप में वीरगंज-रक्सौल के विकास और उत्कृष्टता के लिए आवाज उठाता आया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का असर है कि शीघ्र ही बॉर्डर को सुबह के 5 बजे से रात 11बजे तक सुचारु किया जायेगा।दरभंगा से दिल्ली वाया रक्सौल- अयोध्या वन्दे भारत साधारण ट्रेन परिचालित की जाएगी। हमारा प्रयास है कि बॉर्डर पर आवागमन के लिए रेल, रोड और हवाई सुविधा की उत्कृष्ट कनेक्टीवीटी हो। भारत सरकार इस पर विशेष ध्यान दे। राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार चंद्र किशोर झा ने कहा कि शांतिपूर्ण और वाइब्रेंट बॉर्डर के रुप में हम दुनिया को संदेश दे सकते हैं। इमोशन की जगह व्यवहारिकता पर ध्यान देने से ही दोनो देशों के सम्बंध प्रगाढ़ होंगे। यह ज़बाब देना होगा कि वो कौन है जो सीमा हैदर को बॉर्डर पार करा रहा है? यदि हम अपनी जिम्मेदारी नही समझेंगे तो राज्य अपना काम करेगा, बोर्डर पर सुरक्षा बढ़ेगी। खुली सीमा और मैत्री पर आघात पहुंचाने वालो का विरोध और बहिष्कार करना होगा, जो आप- हम में कोई है, जबकि विश्व विद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रो डॉ अनील कुमार सिन्हा ने कहा कि दोनो देशों के बीच सीता राम का अन्योनाश्रय सम्बंध है। अलबत्ता इस पुरातन सनातन सम्बंध को किसी की नजर लग गई है। दोनो देशों के बीच वैवाहिक सम्बंध में कमी आई है। दुल्हा-दुल्हन को वाहन से उत्तर कर पैदल बॉर्डर पार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत व नेपाल सरकार के साथ ही सीमा के विकास के लिए पहल कर रही है। इसका सुप्रभाव भी दृष्टिगोचर हो रहा है। रजत जयंती समारोह में नव पदस्थापित भारतीय महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा को शॉल के साथ बुके और मेमेंटो देकर सम्मनित किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रो डॉ अनील सिन्हा व अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। उपर्युक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध ने किया।मंच संचालन सचिव सह अधिवक्ता बाल मुकुंद खरेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केडिया ने किया। कार्यक्रम में भारत नेपाल मैत्री संघ के मनीष दुबे, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के मधेश प्रदेश अध्यक्ष गणेश लाठ ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर समाजसेवी सह नप उप सभापति के पति राकेश कुशवाहा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह, साहू युवा मंच के अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद सुरेश प्रसाद, मीडिया फॉर बॉर्डर हरमोनी संगठन के सचिव दीपक कुमार, पत्रकार विपिन कुशवाहा, गणेश शंकर, लव कुमार, युवा सहयोग मंच के संतोष क्षत्रवंशी, नेपाल की ओर से वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष अनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष माधव राज पाल, नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के मधेश प्रदेश अध्यक्ष अशोक तेमानी, गौरव अग्रवाल, विनोद चौधरी,
हरिश्याम ठाकुर, प्रो सच्चिदानंद सिंह, ललन द्विवेदी, अनील वर्मा, मुन्नी लाल कर्ण, निरंजन सिंह शिक्षक, प्रभु दयाल अग्रवाल, सुरेश रुंगटा, सरोज साह, अनील तिवारी, अनूप अग्रवाल, संजीव वर्णवाल व अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply