Thu. Sep 19th, 2024
 महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित 
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के अनुमंडलीय शहर नरकटियागंज में महान गणितज्ञ डॉ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर में गणित मेला, चित्रकला, रंगोली, जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर आयोजित गणित मेला में रंगोली, मॉडल, प्रदर्शनी की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें मुख्य रूप से भैया बहन ने फूड स्टॉल की व्यवस्था किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सीता शरण मिश्र, प्रबंधकारिणी समिति के सचिव सुरेन्द्र जायसवाल ने रामानुजन के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को भैया बहन से साझा किया। इसमें उन्होंने संख्या सिद्धांत, प्रमेय की उपादेयता पर रामानुजन की दृष्टिकोण की भी चर्चा की। प्राचार्य वाणी कांत झा ने गणित मेले की उपादेयता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि रामानुजन बाल्य काल में सामान्य बच्चों से भिन्न रहे।
जिसमें एचएस डीएवी के प्राचार्य प्रशांत गिरी, संत जेवियर्स स्कूल की प्राचार्य मीना श्रीवास्तव, आयोजक प्राचार्य वाणी कांत झा, विनोद दुबे, अभय तिवारी, श्याम बिहारी सिंह, कलाधर पाठक, सुरेश यादव, वंदना श्रीवास्तव, नीतेश वर्मा, प्रेम चंद्र मिश्र, रवींद्र दूबे, सुरेंद्र जायसवाल (सचिव), आशीष अग्रवाल(सह सचिव), दिलीप कुमार दास, शिवजी साह, नीता मेहता व अन्य आचार्य, आचार्या शामिल रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply