Sat. Sep 7th, 2024

अंड़र 17 बालिका वर्ग के रिले रेस में पश्चिम चम्पारण ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया 

जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पण्डित खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान 
पटना : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना, जिला प्रशासन पटना एवं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स बालिका खेल प्रतियोगिता 2023 दिनांक 28 से 30 नवंबर 2013 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग पटना में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को एथलेटिक्स खेल विधा के आयुवर्ग अंड़र-19 के 5000 मीटर की दौड़ में ओलिवा लकड़ा ने रजत पदक प्राप्त किया। आयुवर्ग अंड़र 17 के 3000 मीटर दौड़ में अनु कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बिहार प्रदेश की पदक तालिका में पश्चिम चम्पारण जिला की बालिकाओं ने नाम अंकित कर लिया है। आयुवर्ग अंडर 14 रिले रेस 100x 4 बालिका वर्ग में गीता कुमारी, बिंदिया कुमारी, प्रीति कुमारी, रितिका कुमारी की समूह ने चार गुना सौ मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
आयुवर्ग अंड़र 17 रिले रेस बालिका वर्ग में भी अनुप्रिया कुमारी, अश्वनी कुमारी, मानवी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी की समूह ने चार गुना सौ मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उधर दरभंगा से एथलेटिक्स बालक वर्ग के प्रशिक्षक गजेंद्र यादव ने दूरभाष पर बताया कि आयुवर्ग अंड़र 14 रिले रेस से अनुज कुमार, आकाश कुमार, दिलीप कुमार, बिरजू कुमार की समूह ने चार गुना सौ मीटर बालक वर्ग में रिले रेस में रजत पदक, जबकि आयुवर्ग अंड़र-19 रिले रेस के बालक वर्ग में समीर अख्तर, आलोक कुमार, राधे श्याम कुमार, सत्यम कुमार की ग्रुप ने चार गुना सौ मीटर रिले रेस में कांस्य पदक बटोरने में सफलता प्राप्त किया। बालिकाओं को उत्साहवर्धन के लिए विजय कुमार पण्डित जिला खेल पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण पटना में उपस्थित रहे।
जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पण्डित ने ‘अपनी बात’ को सेलफोन पर बताया कि खिलाड़ियों ने पश्चिम चम्पारण का मान बढ़ाया है। हमारे सूत्रों ने बताया कि पश्चिम चम्पारण जिला के अंडर 14 आयु वर्ग की खिलाड़ियों ने बिहार राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स बालिका खेल प्रतियोगिता 2023 दिनांक 28 से 30 नवम्बर 2023 में 10 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त कर उपर्युक्त आयुवर्ग में चैंपियन बनी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply