Fri. Oct 18th, 2024

प्रतियोगिता के दूसरे दिन व्यक्तिगत 100 मीटर दौड़ में प्रीति, 4 गुणा 100 मीटर स्पर्धा अंडर 14 व अंडर 17 में पश्चिम चम्पारण ने स्वर्ण पदक जीता 

APNI BAT
बेतिया: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार
तथा जिला प्रशासन पटना के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 14, 17, 19 एथलेटिक्स बालिका वर्ग प्रतियोगिता 2023 दिनांक 28 से 30 नवंबर 2023 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग पटना में आयोजित है।सुमित पांडेय टीम कोच खेल परिसर पटना से दूरभाष पर पश्चिम चम्पारण जिला खेल पदाधिकारी को बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 38 जिला तथा दो एकलव्य केंद्र सहित लगभग 1300 बालिकाएं शामिल हुईं। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 100 मीटर दौड़ का हिट, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल प्रतियोगिता संपन्न हुई, लेकिन दूसरे दिन बुधवार को100 मीटर की  फाइनल दौड़ में पश्चिम चम्पारण की बेटी प्रीति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आयुवर्ग अंडर 14 में बिहार प्रदेश की सबसे तेज धाविका(उड़नपरी) बनी। दूसरी तरफ आयुवर्ग अंडर 14 में 600 मीटर की दौड़ में सुश्री बिंदिया कुमारी ने  दूसरा तथा मुस्कान कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही हैं। पश्चिम चम्पारण जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पण्डित ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स आयुवर्ग 14,17,19 वर्षा बालक वर्ग की प्रतियोगिता दरभंगा में आयोजित है। दरभंगा से पश्चिम चम्पारण जिला के एथलेटिक्स टीम कोच सद्दाम ने बताया कि आयुवर्ग अंडर 14 वर्ष में आकाश कुमार ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान जबकि दीपू कुमार ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान तथा  उसी आयु वर्ग में अजय कुमार ने 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बालक वर्ग में सफलता का ध्वज लहराया है।
आयुवर्ग अंडर 14 के 400 मीटर दौड़ में बिंदिया कुमारी तथा गीता कुमारी ने सेमीफाइनल को क्वालीफाई करके फाइनल में दौड़ने के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया है। 4×100 रिले दौड़ में पश्चिम चम्पारण की बेटियों (प्रीति कुमारी, बिंदिया कुमारी, गीता कुमारी और ऋतिका कुमारी) ने बिहार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इतना ही नहीं आयुवर्ग अंडर 17 वर्ष के रिले दौड़ 4×100 मीटर में जिला की बेटियों (अनुप्रिया कुमारी, अश्विनी कुमारी, मानवी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी) की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। अंडर 14 वर्ष आयुवर्ग 400 मीटर फाइनल दौड़ में बिंदिया कुमारी ने रजत पदक और अंडर 14 आयु वर्ग 400 मीटर दौड़ में अजय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक, चक्का फेक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अनुज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply