मदनपुर देवी स्थान में अखंड 24 घंटे का अष्टयाम का शुभारं
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा दो प्रखण्ड स्थित धार्मिक स्थल मदनपुर देवी स्थान पर राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दुबे ने 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का शुभारम्भ बुधवार को हुआ। उपर्युक्त यज्ञ विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज कल्याण व विश्व शांति के लिए होने वाले यज्ञ के लिए यज्ञमान के रुप में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने अक्षत लेकर संकल्प लिया।
इस बीच कुंवारी कन्याओं ने कलश लेकर डीजे, बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। इस दौरान रामनाम का अखंड अष्टयाम में बगहा विधायक राम सिंह, बगहा जिला भाजपा के कप्तान भूपेंद्र नाथ तिवारी, पुर्व मंत्री राजेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, भूप नारायण यादव, नंद किशोर राम, जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया, रानू मिश्र, नगर अध्यक्ष विजय साहू, बगहा 2 मंडल अध्यक्ष बलराम मिश्र, चौतरवा मंडल अध्यक्ष आशुतोष मालवीय, आईटी सेल के जिला संयोजक प्रमोद प्रसाद काजु, बगहा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र राव, अशोक राव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक प्रमोद राम, गोविंद जायसवाल, हेमराज पटवारी, विकास मिश्र, लाल मोहन गोंड, बासु शुक्ला, दुर्गेश पांडेय सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।