Mon. Sep 16th, 2024

इण्डिया सोसल फोरम के सम्मेलन में खगड़िया से 25 प्रतिनिधि भाग लेंगे, फरकिया मामला पर होगी गम्भीर विचार विमर्श: किरणदेव यादव 

एक दूसरी दुनियां संभव है……!!! कैसी दुनियां…???

खगड़िया। विश्व सामाजिक मंच (वर्ल्ड सोसल फोरम) की भांति भारत सामाजिक मंच का तीन दिवसीय सम्मेलन 2,3,4 दिसंबर 2023 को बिहार विद्यापीठ, कुर्जी, पटना में होगा। उपर्युक्त आशय की जानकारी जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय के राज्य संयोजक सह भारत सामाजिक मंच, भारत के मीडिया एवं आमंत्रण कमेटी के संयोजक किरणदेव यादव ने दी।इंडिया सोसल फोरम के किरण देव यादव ने कहा कि दो दशक पूर्व भूमंडलीकरण वैश्वीकरण नव उदारवाद नीति, गलत आर्थिक नीति के विरोध में “एक दूसरी दुनिया संभव है” की परिकल्पना के साथ वर्ल्ड सोसल फॉर्म का पहले विश्व सम्मेलन ब्राजील में हुआ। उसके बाद मुंबई में विश्व सम्मेलन हुआ। श्री यादव ने कहा कि “एक नई दूसरी दुनियां संभव बनाने” की कल्पना के साथ इंडिया सोसल फोरम का राष्ट्रीय सम्मेलन पहली बार पटना में आयोजित की जा रही है। श्री यादव ने कहा कि एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का शोषण, दोहन, अन्याय, अत्याचार नहीं कर सके। एक ऐसी दुनिया जिसमें एक दूसरे को सम्मान, समता, समानता, स्वतंत्रता, शांति, सद्भाव, सौहार्द, समृद्धि व न्यायिक मूल्य से परिपूर्णता हो। वर्ण, धर्म सापेक्षता नहीं हो, इंद्रधनुषी संस्कार हो, समता मूलक समाज की स्थापना हो, इसके लिए सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन के संघर्ष को तेज करने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

उपर्युक्त सम्मेलन में 120 थीम, मामले व सैकड़ों सत्रों में गंभीर विचार विमर्श किये जाएंगे। सम्मेलन में जल, जीवन, जंगल, जमीन, जीविका, रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, दवा, रोजगार जैसे कई विषय (मामला) पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा एवं फासीवाद, पूंजीवाद, संप्रदायवाद, साम्राज्यवाद, निजीकरण, मंहगाई, भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। सम्मेलन में सामाजिक संस्थाएं, विभिन्न जन संगठन, ट्रेड यूनियन, सामाजिक बौद्धिक सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े 5000 प्रतिनिधि भाग लेंगें। देश व दुनियां की दशा व दिशा सिटी स्थिति पर विस्तृत चर्चा कर मानवतावादी भारत/ विश्व बनाने का सपना को साकार करने की प्रतिबद्धता से सशक्त कर, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, बौद्धिक, संस्कृत, सांस्कृतिक विकास, अधिकार, दलित, आदिवासी, महिलाओं, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, अल्पसंख्यकों के जनपक्षीय संवैधानिक नागरिक अधिकारों, मूल्यों, की सुरक्षा से प्रेरित गतिविधियों से जागरूक किया जाएगा।
श्री यादव ने बताया कि आयोजन समिति के रूपेश, प्रदीप प्रियदर्शी, सिस्टर डोरथी फर्नांडिस, महेंद्र यादव, अशोक भारती, तनवीर अख्तर, एमके यूनुस, शाहिद कमल, अरशद, विनोद, कपिलेश्वर राम, अविनाश, श्वेता, प्रफुल्ल सामंत्रा, प्रकाश लुइस, गणेश, प्रोफेसर अनिल मिश्र, राजेश, मैथ्यू, घनश्याम, मीणा, कबीर, अविनाश, दीपक, किरण देव यादव सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल करने को प्रयासरत हैं। श्री यादव ने कहा कि एनएपीएम से 100 प्रतिनिधि एवं खगड़िया से 25 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उपर्युक्त सम्मेलन में भागीदारी को किरण देव यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें समाजिक कार्यकर्ता वर्षा रानी, वासुदेव विधाता, राजो देवी, मीरा देवी, शोभा देवी, कस्तूरी देवी, मधुबाला, उमेश ठाकुर, कालेश्वर ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, अरुण वर्मा, शुभम कुमार, ललन पोद्दार शामिल हुए। उपर्युक्त 3 दिवसीय सम्मेलन में 25 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो 2 दिसंबर 2023 को राजधानी एक्सप्रेस से पटना कूच करेंगे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply