APNI BAT
खूंटी। संताल परगना के आदिवासियों के भगवान विरसा जयन्ती, झारखंड राज्य के स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा कॉलेज, खूंटी के खेल मैदान में लगे विविध प़र्दशनी एवं आदिवासी महिला निर्मित वस्तुओं का अवलोकन पधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
तत्पश्चात अनुसूचित जाति, जनजाति मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एपीपी एग़ीगेट के मशरूम उत्पाद से निर्मित वस्तुओं मशरूम मरुआ लड्डू, मशरूम मेथी लड्डू, मशरूम गोंद लड्डू, मशरूम अचार, मशरूम नमकीन, मशरूम बिस्कुट, मशरूम चॉकलेट की खूब प्रशंसा की गई। उन्होंने ने आत्मनिर्भर भारत के लिए उन उत्पादों की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त किया।
प्रदर्शनी का संचालन एपीपी एग़ीगेट के निदेशक प़भाकर कुमार ने किया। उन्होंने मशरूम उत्पादों के संदर्भ में मूलभूत जानकारी भी दी।