Fri. Sep 12th, 2025

एस एन श्याम / अनमोल कुमार की रिपोर्ट

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित गर्दनीबाग क्षेत्र निवासी 13 लोग विगत दिनों सासाराम स्थित गुप्त धाम दर्शन को गए। दर्शन कर लौटने पर 13 में तीन की मौत हो गई। उनमे चार लोग अभी चिकित्सारत है। मृतकों में राजेश यादव, रामनाथ यादव और संजय कुमार बताये गए हैं। इस घटना के बाद गर्दनीबाग क्षेत्र में भय व्याप्त है, लोग सशंकित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्दनीबाग के कुल 13 लोग विगत दिन सासाराम के पहाड़ियों में स्थित गुप्त धाम जिसे गुप्ता धाम के नाम से जाना जाता है। गुप्त धाम भगवान शंकर का दर्शनीय स्थल है। दर्शन के दर्शन को जाने के क्रम में पहाड़ और जंगल में वर्षा का जल कुछ लोगों ने पिया। लौटकर घर आने के बाद उन 13 लोगों में आधा दर्जन से अधिक लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी चिकित्सा में लगे चिकित्सक ने तीन को में मृत घोषित कर दिया, जबकि चार चिकित्सारत हैं, उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। डॉक्टर के अनुसार जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनकी किडनी फेल हुई है। जिन चार लोगों की चिकित्सा की जा रही है, उनकी भी स्थिति काफी चिंताजनक है। वे अभी जीवन और मृत्यू से संघर्ष कर रहे हैं। इस सम्बंध में संपर्क करने पर पटना के सिविल सर्जन, गर्दनीबाग के थाना अध्यक्ष सहित पटना एस एस पी ने मोबाइल कॉल रिसीव नहीं किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply