Tue. Mar 10th, 2026

दहेज में बाइक व नगद, नहीं मिला तो ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या किया

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के जमदार टोला बरवा गांव में एक विवाहिता की हत्या दहेज में बाइक नही देने के कारण दहेज लोभियों के द्वारा करने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले में मृतका सुनीता देवी के पिता ने तीन महिला सहित नौ लोगों पर मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जलाकर पुत्री सुनीता की हत्या करने की एफ आई आर दर्ज कराई है ।दर्ज एफ आई आर में सोनबरसा मटियारिया थाना क्षेत्र के सेखा मदजीदवा गांव निवासी लड़की के पिता अच्छेलाल साह ने बताया है कि उसने अपनी पुत्री सुनीता देवी की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व जमदार टोला के बरवा गांव निवासी सुरेश साह के पुत्र मोहन साह के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वालों के द्वारा दहेज में बाइक के लिए मेरी पुत्री सुनीता को प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी।मेरी पुत्री को तंग तबाह किया जाने लगा।दहेज नहीं देने के कारण ससुराल पक्ष के दामाद मोहन साह,ससुर सुरेश साह व बब्लू साह, राजा साह सहित घर के अन्य परिजनो व महिलाओं द्वारा मेरी पुत्री की हत्या मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जला कर कर दी गई।शव तो चुपके से जला दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी गई है। दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed