Mon. Feb 9th, 2026

एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने और बंगला खाली करने भेजे नोटिस को लेकर पूरे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भाजपा नेहरू और गांधी परिवार पर लगातार अपशब्द कह रही है। एक अलग माहौल देश में बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका विरोध कांग्रेस करती है। गृहमंत्री साहू ने कहा कि राहुल ने सिर्फ अडानी की सेल कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश के बारे में जानकारी चाही थी।

इस पर भाजपा ने राहुल की साजिश कर संसद से ही निकलवा दिया। कांग्रेस इसका विरोध करती है। हर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि 31 मार्च को शाम 6 बजे पूरे जिले के कांग्रेसी मशाल रैली निकालेंगे। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, गया पटेल, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply